हमारे बारे में
डलहौजी छावनी सन 1867 में स्थापित किया गया था। छावनी में छावनी परिशद की स्थापना का मुख्य उद्वेष्य पूरे छावनी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था अनुशासन एवं छावनी क्षेत्र का ठीक ढंग से रख रखाव करना है। छावनी बोर्ड के कार्यो की गुंजाईष नगरपालिका प्रषासन के सभी पहलुओं मे लागू है। बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के अलावा छावनी बोर्ड डलहौजी क्षेत्र के निवासियों के लिए कल्याण संस्थाओं और सुविधाओं का प्रबंधन करता है। छावनी का कुल क्षेत्रफल 1017 एकड जमीन है। 2011 जनगणना के अनुसार छावनी की कुल जनसख्यां 3549 है। डलहौजी छावनी बोर्ड तृतीय श्रेणी छावनी के रुप मे वर्गीकृत किया गया है। छावनी अधिनियम 2006 के तहत छावनी ऐसी स्टीट लाईट निर्माण गतिविधि विनियमन जल आपूर्ति स्वच्छता एवम प्राथमिक शिक्षाप्रदान करना एवम सार्वजनिक सुरक्षा और नगर नियोजन के रुप मे कई महत्वपूर्ण नगर निगम के कार्य सौंपें गये है। इसके अलावा इन विनियामक कार्यो से छावनी बोर्ड ने सार्वजनिक सुधार योजनाओं और लगातार प्रयासो के तहत कई अतिरिक्त उपाय उत्कृश्टता प्राप्त करने और आम जनता के लिए उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता को उन्नत करने के लिए भी चलाती है। छावनी परिषद् डलहौजी ने दिन प्रतिदिन बढती हुई नागरिक सुविधाओं की अपेक्षाओं एवं चुनौतियों का सामना करते हुए एक लम्बा सफर तय किया है। और छावनी परिशद् अपने नागरिकों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं की गुणवता में निरन्तर सुधार के लिए प्रयासरत है।